फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर विधायक और परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर विधायक के बाद अब पूरनपुर विधायक के साथ ही उनके परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक को परिवार समेत होम आइसोलेट कर दिया गया है। एंटीजन किट से हुई जांच में कुल 17 और लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में 25 संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग के एक सीओ पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें होटल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर में सोमवार को सीएचसी और विधायक आवास के समीप कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें पूरनपुर विधायक, उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबिल सहित 11 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा एंटीजन किट से ही बरखेड़ा में दो, बिलसंडा में एक और शहर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। दूसरी ओर रविवार देर रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला आसफजान, इनायतगंज और तुलाराम में दो-दो, आवास विकास कॉलोनी, देशनगर, होली चौराहा, कोतवाली में एक-एक, पूरनपुर में एक बैंक कर्मी समेत दो, मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में एक, बीसलपुर के हबीबउल्ला खां शुमाली मोहल्ले में छह, अमृता गांव और मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में एक-एक और बरखेड़ा में दो लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सीओ ने 15 अगस्त को एंटीजन किट से जांच कराई थी, उसकी जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें