फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान न होने पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को कार्यकर्ता मंडी समिति में इकट्ठे हुए। यहां हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया गया। इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल्द भुगतान न होने पर चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अनिवाश चंद्र मौर्य को सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। यहां प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, नगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाली गेट पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराने, गन्ना खरीद नीति में कोई बदलाव न करने और वाहन चालान पर पुलिस के उत्पीड़न से मुक्ति दिलवाने आदि की मांग की गई। यहां लालू मिश्रा, रमेश मिश्रा, रामकुमार प्रजापति, स्वराज सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली में भी गरजे भाकियू कार्यकर्ता
बीसलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ता सोमवार सुबह तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने गए थे। वहां एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार में से कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर शासन प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाल सुनील शर्मा को दिया। ज्ञापन में छूटे हुए किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, किसान निधि की धनराशि बढ़ाने, किसानों को बिजली नलकूपों के कनेक्शन आसान किस्तों पर दिलाने, गन्ना खरीद नीति में बदलाव न करने, वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को खत्म करने, दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित कराने आदि मांगे की गई हैं। यहां संतोष यादव, संतराम, जयंती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता, रामलड़ैती, राकेश, सगराम आदि रहे।
बरखेड़ा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर विकास खंड कार्यालय प्रांगण और थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन इंस्पेक्टर को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे तक ब्लॉक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां थाना प्रांगण में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट बाद धरना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर कमल सिंह को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। यहां पूरनलाल, प्यारेलाल वर्मा, प्रेमशंकर, नरेश मिश्रा, दीनदयाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें