फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन किट और लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में 32 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एंटीजन किट और लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में 32 कोरोना पॉजिटिव निकले। करीब15 दिन बाद कोरोना केस की संख्या में कुछ कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन साउथ और सुनगढ़ी में एक-एक, सरफाराज खां में दो कोरोना पॉजिटिव निकले। पूरनपुर नगर में पांच और माधोटांडा में दो, बरखेड़ा और न्यूरिया में एक-एक, बिलसंडा में दो, और बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर, दुबे, परिसया और साबेपुर में एक-एक और गांव रसूला में पांच मरीज पॉजिटिव मिले। बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में आठ कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें महेंद्रा कंपनी का एक कर्मचारी, मोहल्ला शेखचांद में एक, दियोरिया में एक, बिलसंडा क्षेत्र के धनगंवा में तीन, बीसलपुर में नगरपालिका कर्मचारी सहित मोहल्ला दुबे में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले। एंटीजन किट से हुई जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के घरों पर जाकर उन्हें होम आइसोलेट करने की व्यवस्थाएं देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें