फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य और दो पुलिस कर्मी समेत 43 कोरोना पाजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण केस निकलने लगातार जारी हैं। अब तीन स्वास्थ्य कर्मी और दो पुलिस कर्मियों समेत देर शाम तक 43 कोरोना पॉजिटिव निकले। लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में 11 और एंटीजन किट से 32 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट कर दिया है। बाकी बचे संक्रमितों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात आई लैब की जांच रिपोर्ट में 11 केस पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहर, पूरनपुर बीसलपुर और न्यूरिया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को एंटीजन किट से हुई जांच में दो दिन पहले संक्रमित निकले अर्बन के नोडल के साथ काम करने वाले फील्ड मैनेजर, वार्डब्वॉय और फार्मासिस्ट समेत चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पूरनपुर में कोतवाली में फालोवर, दो सिपाही, फाइनेंस कंपनी चलाने वाले मां बेटों के अलावा माधोटांडा के चार मरीज भी पॉजिटिव निकले। इनके अलावा बीसलपुर कोतवाली में एक सिपाही, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में एक, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के दो, मोहल्ला ग्यासपुर में चार, गांव मझगवां और गांव भगवंतापुर करोड़ में एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। बरखेड़ा के गांव पिपराखास में एक, मचवाखेड़ा और न्यूरिया में चार-चार, ललौरीखेड़ा पीएचसी पर एंटीजन किट से जांच में मोहल्ला नौगवां पकड़िया का एक, छत्रपति शिवाजी कालोनी में दो समेत पूरे दिन में 32 कोरोना पॉजिटिव एंटीजन किट से जांच में निकले। एक दिन में कुल 43 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें