फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक करोड़ उड़ाने वाले चालक का रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्टील व्यापारी के मुनीम को चकमा देकर रुपये और कार उड़ाने के आरोप में जेल भेजे गए चालक का रिश्तेदार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हिरासत में लेकर टीमें दिन भर पूछताछ में जुटी रहीं। रुपयों की बरामदगी के लिए खटीमा समेत कई स्थानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन

घटना 28 जुलाई की रात 10 बजे असम हाईवे पर सुनगढ़ी क्षेत्र में असम रोड चौराहा के पास हुई थी। जनकपुरी (बरेली) के निवासी स्टील व्यापारी रजत गुप्ता उर्फ रोहित के मुनीम सौरभ सक्सेना को चकमा देकर चालक खटीमा का संदीप यादव बहराइच से तकाजा कर लाई रकम और कार चोरी कर ले गया था। 1.08 करोड़ रुपये और कार बरामद कर पुलिस ने चालक समेत चार को जेल भेज दिया था। बाकी लाखों रुपये की बरामदगी को कई दिनों से जेल गए चालक के रिश्तेदार की तलाश चल रही थी। खटीमा और लखीमपुर खीरी में भी दो टीमें लगी रहीं, मगर अब तक उसका पता नहीं लग सका था। अब चालक के रिश्तेदार के हत्थे चढ़ने पर बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया कि जल्द स्थिति स्पष्ट कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें