फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड का एक अस्पताल भी सील, संक्रमित युवती करती थी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला में संक्रमित मिली युवती शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो टीम भेजकर अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य टीम से अस्पताल के डॉक्टर ने पहले कहा कि संक्रमित युवती अस्पताल में काम नहीं करती। फिर बोले- लंबे समय से छुट्टी पर है। बमुश्किल अस्पताल सैनिटाइज करने की अनुमति दी। अस्पताल को सैनिटाइज कर वहां के स्टाफ के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में गजरौला के दो भाई बहन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमित युवती से जब स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी की तो उसने बताया कि वह शहर स्टेशन के समीप एक निजी अस्पताल में नर्स है। जांच रिपोर्ट आने से एक दिन पहलेे भी ड्यूटी पर गई थी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने मंगलवार को मोबाइल यूनिट टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल भेजी। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पहले तो अस्पताल सैनिटाइज और सैंपलिंग करने से मना कर दिया। सीएमओ ने जब अस्पताल के डॉक्टर से बात की, तो उसने बताया कि नर्स 25 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आई है। सीएमओ के सख्त रुख से डॉक्टर अस्पताल को सैनिटाइज और स्टाफ की सैंपलिंग के लिए तैयार हो गए। टीम ने अस्पताल को सैनिटाइज किया। अस्पताल में काम करने वाले आठ लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। सीएमओ ने रिपोर्ट न आने तक अस्पताल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
महिला के मकान के आसपास भी किया सैनिटाइज, सैंपल लिए
भाई बहन संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने गजरौला में उसके घर के आसपास एरिया को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया है। यहां मोबाइल यूनिट टीम ने 150 लोगों के रैंडम सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल को सैनिटाइज करा दिया है। इसके साथ वहां पर काम करने वाले स्टाफ की सैंपलिंग कराकर जांच रिपोर्ट आने तक अस्पताल को बंद कर दिया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें