फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद नई बस्ती सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाली और गजरौला पीएचसी की संविदा नर्स 30 जून को संक्रमित निकली थी। तब तो आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की गाइडलाइन के मुताबिक नई बस्ती मोहल्ला सील नहीं किया गया था, मगर अब नर्स के परिवार में ही चार और मोहल्ले में एक अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ले सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में गजरौला पीएचसी की संक्रमित नर्स के पति, बेटी, बेटा, ससुर और एक पड़ोस में रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जांच रिपोर्ट पर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच संक्रमित के परिवार में आस-पड़ोस के कई लोगों का आना- जाना भी लगा रहा था। शनिवार को इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मोबाइल यूनिट टीम को मोहल्ले में भेजकर वहां रहने वाले और उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई गई। साथ ही क्षेत्र का 500 मीटर इलाका सील कर दिया गया, शनिवार को आननफानन में एक ही गली सील की गई थी। हालांकि कुछ लोगों ने 500 मीटर दायरे में इलाके को सील करने पर विरोध भी जताया। नगरपालिका ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज भी कराया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पूरे मोहल्ले में रैंडम सैंपल भी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें