फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त हो चुके पीलीभीत में मिला तीसरा संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना मुक्त घोषित हो चुके पीलीभीत में एक और युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इंदौर (मध्यप्रदेश) से छह दिन पहले अमरिया क्षेत्र में अपने गांव टोडरपुर लौटे इस युवक की जांच रिपोर्ट रविवार देर रात कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि साथ लौटे अन्य नौ साथियों में भी संक्रमण की आशंका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इंदौर से 26 वर्षीय यह युवक अपने नौ साथियों संग 21 अप्रैल को आया था। एक साथी ललौरीखेड़ा से ही बिलसंडा अपने घर चला गया था, जबकि एक अन्य शाही (पीलीभीत) से अलग होकर अपने घर चला गया था। बाकी सात साथियों संग जब युवक टोडरपुर गांव पहुंचा तो लोगों के कहने पर सभी ने सुंदरपुर गांव के एक स्कूल में रात गुजारी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 अप्रैल को इन सभी आठ लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल लेकर अमरिया के शेल्टर होम भेज दिया था।
इस शेल्टर होम में पहले से ही 36 अन्य लोग ठहरे हुए थे। इंदौर से आए इन लोगों में से एक युवक की जांच रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी। बाकी में से 26 वर्षीय इस युवक की जांच रिपोर्ट रविवार देर रात मिली, जो कोरोना पॉजिटिव निकली। इस युवक को बरेली के बिथरी चैनपुर स्थित कोविड अस्पताल भेजने के बाद उसके सात अन्य साथियों को शेल्टर होम से अमरिया के ही क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इन सात साथियों और शेल्टर होम में रह रहे 36 अन्य लोगों की स्क्रीनिंग कर उनके भी सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व 20 मार्च को उमरा कर लौटे अमरिया कस्बे मां-बेटे कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में दोनों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। शासन ने पीलीभीत को कोरोनामुक्त घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें