फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दो और सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हॉटस्पॉट अमरिया में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वालों से अभद्रता में दो सिपाहियों को निलंबित करने के अगले ही दिन एसपी ने दो और सिपाहियों को यही कार्रवाई कर दी। इनमें से एक सिपाही पर पशु चराकर लौट रहे युवक की पिटाई करने और दूसरे पर नशा करके ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप है। 24 घंटे के भीतर चार सिपाहियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर कुछ पुलिसकर्मी राहगीरों से बेवजह अभद्रता कर रहे हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राहुल तोमर ने 15 दिन पहले आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर तैनाती के दौरान पशु चराकर लौट रहे मोहल्ला खकरा के युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई करते वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली में सिपाही पर एनसीआर दर्ज की गई थी। इसके बाद राहुल तोमर को सीमा पर निगरानी करने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम में लगा दिया गया था। इसके अलावा यातायात पुलिस कार्यालय में बतौर मुंशी तैनात विवेक कुमार रविवार को ड्यूटी के समय कार्यालय से नदारद बिना वर्दी शराब के नशे में घूमता मिला था। आरोप है कि वह नशे में धुत होकर बेवजह लोगों से अभद्रता कर रहा था। इसका पता लगने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अल्कोहल की पुष्टि होने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी थी। सिपाहियों की करनी से खाकी खूब फजीहत हुई थी। ऐसे में उन पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा था। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि संगीन आरोपों में घिरे सिपाही राहुल तोमर और विवेक कुमार को निलंबित कर दिया है। अमरिया में एक दिन पहले सिपाही पवन और अभिषेक निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें