फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक के परिवार वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लखनऊ पीजीआई में भर्ती कोरोना पीड़ित युवक के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 16 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

गांव खाता निवासी एक अधिवक्ता का युवा पुत्र फरवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी की सूचना भी थाने में दर्ज है। गुरुवार को पीजीआई (लखनऊ) ने पिता को सूचना दी कि उनका बेटा वहां भर्ती है और उसे कोरोना का संक्रमण हुआ है। साथ ही बताया गया था कि अभी उससे किसी परिजन को मिलने नहीं दिया जाएगा। पीलीभीत के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर पहुंचकर परिवार के 16 सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर घरों में ही रहने को कहा है। युवक कब और कहां संक्रमित हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह सब कुछ लखनऊ में होने की आशंका है, सच्चाई युवक की परिवार वालों से बात होने के बाद ही पता चल सकेगी।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम हरिओम शर्मा, कोतवाल एसके सिंह, नगरपालिका ईओ आरके भार्गव, खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे की थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को एकत्र कर उनकी जांच कर थर्मल स्कीनिंग की गई।
विज्ञापन

गोंडा से आए नौ मजदूर की भी जांच, होम क्वारंटीन
पूरनपुर। माधोटांडा थाना के गांव ढकिया केसरपुर कुछ लोग लॉकडाउन से पहले गोंडा में गन्ना क्रय केंद्रों पर मजदूरी करने गए थे। लॉकडाउन में मजदूर गोंडा में ही फंस गए। बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने मजदूरों को ट्रक से जिले की सीमा पर छुड़वा दिया। पैदल गांव जा रहे नौ मजदूरों को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने पकड़ लिया। मजदूरों को सीएचसी लाया गया। सीएचसी में मजदूरों की जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें