फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना सामान के बाद नेपाल सीमा पर शराब की तस्करी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। नेपाल सीमा सील होने के बाद अब तक केवल मजदूरों का चोरी छिपे आना-जाना हो रहा था, मगर अब सीमा पर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। एसएसबी और पुलिस ने एक दिन पूर्व कालाबाजारी को जमा किया गया किराना का सामान पकड़ा था। वहीं अब बाइक से नेपाल की देशी शराब के 50 पौआ लाते हुए बरामद किए हैं। तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व सीमा से सटे सुंदरपुर गांव के एक मकान पर छापा मारकर एसएसबी और पुलिस ने कालाबाजारी को जमा किया किराना सामान बरामद किया था। इसे कस्टम के हवाले कर दिया गया था। यह सामान नेपाल ले जाकर बेचा जाना था। अब दूसरे ही दिन यानी कि शुक्रवार सुबह शराब की तस्करी भी पकड़ी गई। पिलर नंबर 17 के पास एसएसबी और रमनगरा चौकी पुलिस संयुक्त रुप से चेकिंग कर रही थी। तभी नेपाल की तरफ से बाइक सवार आता दिखा। टीम उसे रोकने को आगे बढ़ी ही थी कि युवक बाइक छोड़कर भाग गया। एसएसबी और पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर चेक की तो तीन पेटियों में नेपाल की देशी शराब प्राइम ब्रांड के 50 पौआ बरामद हुए। बाइक सवार की पहचान सुंदरपुर गांव के निवासी बलवीर के रुप में हुई। इसी के मकान से एक दिन पहले किराना सामान भी पकड़ा गया था। रमनगरा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार की तरफ से तस्कर बलवीर पर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यहां बता दें कि लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद हैं। ऐसे में अधिक दाम पर इसकी बिक्री सीमावर्ती इलाकों में की जाती।
चेकिंग के दौरान बाइक छोड़कर युवक भाग गया था। बाइक पर लदी तीन पेटियों से नेपाल की शराब बरामद हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। - शहरोज अनवर, थाना प्रभारी माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें