फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पीड़ित पूरनपुर का युवक लखनऊ पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। फरवरी से लापता गांव खाता निवासी और प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दामोदर प्रसाद यादव के पुत्र अभिषेक यादव (20) को कोरोना पीड़ित होने के चलते लखनऊ पीजीआई में भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी पीजीआई प्रशासन ने मोबाइल पर दामोदर यादव को दी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अभिषेक लखनऊ में रहकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। फरवरी में घर आने के बाद वह दो फरवरी को लापता हो गया। इसकी सूचना दामोदर प्रसाद यादव ने कोतवाली पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बाद में लखनऊ के थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई, लेकिन अभिषेक का सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पीजीआई से आए फोन पर अभिषेक को कोरोना के चलते पीजीआई में भर्ती होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पीजीआई प्रशासन ने पुत्र से अभी किसी के मिलने की इजाजत न होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें