फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में 148 गर्भवती महिलाओं में हुई थी संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में दूसरी लहर आने पर 148 गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें आठ महिलाओं की जांच जिला महिला अस्पताल प्रसव के लिए पहुंचने पर कराई गई, जबकि बाकी 140 महिलाओं की सीएचसी में कोरोना जांच हुई थी।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में 4889 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। इस साल दूसरी लहर में 6500 लोग संक्रमित निकले। इनमें 148 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, जिनकी जांच प्रसव के लिए पहुंचने पर जिला महिला अस्पताल या सीएचसी में कराई गई थी। जनवरी 2021 से एक जून तक जिला महिला अस्पताल में 889 महिलाओं का प्रसव कराया गया। इनमें 801 नॉर्मल प्रसव हुए, जबकि 88 महिलाओं को ऑपरेशन किया गया। जांच कराने पर आठ महिलाएं कोरोना संक्रमित निकली थीं। उन्हें एल-3 कोविड अस्पताल में भेजना पड़ा था।
39 गर्भवती महिलाओं की हो चुकी है मौत
पिछले 13 माह में इलाज के अभाव में 39 महिलाओं की नियमित जांच और समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हुई। हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाता है। इसमें गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और रुटीन चेकअप किया जाता है। कोरोना काल में ये सुविधाएं ठप रहीं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो गर्भवती महिलाओं को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही जच्चा और बच्चा दोनों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में 148 गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। गर्भवती महिलाओं को समय से अपना चेकअप करना चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या है तो अपने नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से राय लें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दोबारा से शुरू हो चुका है। किसी तरह कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें