फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को कोरोना में खो चुके बच्चों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर माता-पिता दोनों की मौत होने के बाद अकेले बचे बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन लेगा। शासन से पिछले दिनों मिली गाइडलाइन का पालन कराने को डीएम ने सर्वे शुरू कराया है। इसमें आंगनबाड़ी और आशाओं की मदद ली जा रही है। वहीं संभ्रांत लोगों से भी इस तरह का कोई मामला संज्ञान में होने पर जानकारी देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। इसी बीच ऐसे बच्चे भी सामने आए, जिनके माता-पिता दोनों की ही मौत कोरोना की चपेट में आने के बाद हो गई। वह बेसहारा हो गए। ऐसे बच्चों का भरण पोषण, शिक्षा आदि की व्यवस्था कराने के लिए शासन ने गाइडलाइन पिछले दिनों जारी की थी। इसे लेकर अब जिले में भी काम शुरू कर दिया गया है। डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को इस संबंध में वर्चुअल संवाद किया। अधिकारियों-कर्मचारियों को गांव-गांव सर्वे कराकर ऐसे बच्चों का पता लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में अभी कोई केस सामने नहीं आया है, जिसमें बच्चे के माता-पिता दोनों की मौत कोरोना से हुई हो। टीम लगाकर इसके बारे में जानकारी कराई जा रही है। अगर किसी को ऐसे बच्चों की जानकारी हो तो जरूर बताए, ताकि बच्चों का भरण पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें