फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के लिपिक समेत छह की कोरोना से मौत, 455 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संक्रमण की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 24 घंटे के भीतर निजी डिग्री कॉलेज के लिपिक समेत छह और लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में आठ स्वास्थ्य कर्मी समेत 455 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एल-2 कोविड अस्पताल से दो मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब मरने वालों की संख्या 238 हो गया है, वहीं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2640 हो गई है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर स्थित पिपरिया आगरु गांव निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार वालों ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा अमरिया के 50 वर्षीय बुजुर्ग, जहानाबाद के ढकिया नथा, बरेली हाईवे पर स्थित गांव जतीपुर निवासी 53 वर्षीय और शहर की रहने वाली एक महिला की कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। वहीं पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 32 वर्षीय युवक जोकि एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। एक सप्ताह पहले उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर परिवार वालों ने उन्हें एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर बरेली रेफर कर लिया था। वहां से उन्हें लखनऊ ले गए थे। जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
इन एरिया में मिले संक्रमिता
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर और पुराने अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों समेत आठ लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा जांच रिपोर्ट में शहर के आसफजान, थान सिंह, बागगुलशेर खां, राजीव कॉलोनी, साई धाम कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, देशनगर, निरंजन कुंज कॉलोनी समेत विभिन्न मोहल्लों में 130 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में पूरनपुर ब्लॉक में 117, मरौरी ब्लॉक में 26, ललौरीखेड़ा में 30, बीसलपुर में 73, बिलसंडा में 36, अमरिया में सात केस निकले हैं। बार्डर पर हो रही सैंपलिंग, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पुराने जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी समेत 39 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें