पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ रही है। स्टेशनों पर जांच के दौरान रोजाना संक्रमित यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रेलवे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल (पैसेंजर) ट्रेनों का संचालन 30 अप्रैल से निरस्त कर दिया है। जबकि पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यथावत चलती रहेगी।
एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने जोर पकड़ लिया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में संक्रमितों की संख्या निकल रही है। ट्रेनों में भी संक्रमित यात्री मिल रहे है। इसी को लेकर रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों को 30 अप्रैल से निरस्त कर दिया है। इसमें ट्रेन संख्या 0539 बरेली से पीलीभीत की ओर आने वाली, ट्रेन संख्या 05340 पीलीभीत से बरेली की ओर जाने वाली, ट्रेन संख्या 05341 पीलीभीत से टनकपुर और ट्रेन संख्या 05342 टनकपुर से पीलीभीत को आने वाली अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। टनकपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन यथावत होता रहेगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक बरेली और टनकपुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
जंक्शन परिसर में किया गया सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण को लेकर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म समेत पूरे भवन में सैनिटाइजेशन किया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर में टिकट विंडो, प्लेटफॉर्म, जंक्शन के सभी भवन, जीआरपी थाने को सैनिटाइज किया।