फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच कराने को सीएचसी में उमड़ी भीड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मतगणना में बिना कोरोना जांच प्रवेश नहीं मिलने का सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल होने पर सीएचसी में भीड़ उमड़ पड़ी। सभी कोरोना की जांच कराने पहुंच गए। धीमी गति से जांच का आरोप लगाते हुए कई बार हंगामा किया। ब्लॉॅक कार्यालय परिसर में भी मतगणना पास बनवाने को लोगों का भीड़ रही। इंतजार के बाद भी पास न बनने से कइयों को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर मतगणना पास को लेकर कुछ लोगों ने मेसेज वायरल कर दिया। मेसेज में पास 29 और 30 अप्रैल को बनने और (पास बनवाने वाले) प्रत्याशी या एजेंट को 29 अप्रैल के बाद की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलने का हवाला दिया गया। वायरल मेसेज पर बृहस्पतिवार को सीएचसी और माधोटांडा में कोरोना जांच कराने वालों की भारी भीड़ लग गई।
सीएचसी में धीमीगति से जांच करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने कई बार हंगामा किया। भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय में मतगणना पास बनवाने वालों की खासी भीड़ रही। पास बनने के इंतजार में घंटों लोग परिसर में घूमते रहे। मगर किसी अफसर, कर्मचारी के न मिलने पर लोगों को बैरंग होना पड़ा। खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने बताया कि मतगणना पास बनवाने को बृहस्पतिवार को किसी को नहीं बुलाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पर बेवजह लोग एकत्र हो गए थे। आरओ भीम नारायण ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से मंडी समिति परिसर से मतगणना पास जारी किए जाएंगे। प्रत्याशी या उसके एक प्रतिनिधि का ही पास जारी होगा। पास बनवाने के लिए निर्धारित फार्म, आईडी, फोटो और नामांकन स्लिप लानी होगी। मतगणना स्थल परिसर में किसी संक्रमित को नहीं घुसने दिया जाएगा। मौके पर थर्मल स्क्रैनिंग कराई जाएगी। कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें