फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से 40 साल तक के युवाओं में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मगर, पिछले साल की अपेक्षा इस बार संक्रमण की चपेट में आने वाले युवा अधिक हैं। कुल 4448 संक्रमितों में 2258 मरीज 21 से 40 साल तक की उम्र के हैं। विशेषज्ञ इस स्थिति को बेहद चिंताजनक मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना की पहली लहर में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग अधिक संक्रमित हुए थे। जबकि दूसरी लहर में स्थिति ठीक उलट है। इस बार महज 15 प्रतिशत मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं। बाकी 85 प्रतिशत मरीजों में बच्चे, युवा और 59 साल से कम उम्र के हैं।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की शुरुआत होने के बाद अब तक जनपद में 4448 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 89 मौतें हो चुकी हैं। वर्तमान में 191 एक्टिव केस हैं। जान गंवाने वालों में बुजुर्ग अधिक हैं, जबकि संक्रमित होने वाले अधिकांश युवा हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक शून्य से 13 साल की उम्र में 143, 11 से 20 की उम्र में 467, 21 से 40 तक 2258, 21 से 60 में 1222 और 60 साल से अधिक उम्र वालों 358 लोग संक्रमित हुए हैं। एक जनवरी 2021 से 15 अप्रैल तक की बात की जाए तो जनपद में कुल 285 संक्रमित निकले हैं। इनमें 145 युवा 21 से 40 साल तक की उम्र के हैं। युवाओं में संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत सागर का मानना है कि दूसरी लहर शुरू होने के बाद वायरस ने अपना स्वरुप बदला है। ऐसे में युवाओं का रोजगार और घूमने फिरने के कारण घर से बाहर आना-जाना लगा रहता है। जरा सी चूक युवाओं को संक्रमण की चपेट में ले रही है। इसलिए उन्हें मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
रफ्तार नियंत्रित करने को शुरू हो टीकाकरण
स्वास्थ्य विशेषज्ञ शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रमोद अग्रवाल का मानना है कि युवा वर्ग में संक्रमण की वृद्धि तेजी से हो रही है। ऐसे में युवा वर्ग को भी जल्द से जल्द टीका लगना शुरू करा देना चाहिए। ताकि इन पर संक्रमण की चेन को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

एक जनवरी से 15 अप्रैल तक के संक्रमितों का उम्र का आंकड़ा
- 0 - 10 साल तक - 04
- 11- 20 साल तक - 16
- 21- 40 साल तक - 143
- 40- 60 साल तक - 96
- 60 साल से अधिक - 26
शहर में तेजी से बढ़ी संक्रमण की रफ्तार
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक शहर में 1210 यानी 27.20 फीसदी, पूरनपुर में 747, बीसलपुर 593, बिलसंडा 384 और मरौरी में 370 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। अभी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा संक्रमण से शहरी क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में युवा तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बचाव मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। कोरोना से खुद को और दूसरों को बचाएं। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें