फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लोगों को सैंपल के लिए भेजा, 14 होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला नूरीनगर में संक्रमित मिले युवक को सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। उसके बाद भी युवक पूरे मोहल्ले में घूमा। संक्रमण फैलने के डर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिवार के आठ और रैंडम चेकिंग में 10 लोगों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जबकि बाहर से आए 14 लोगों को जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

नूरीनगर में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने उसके मोहल्ले में पहुंचकर बैरिकेडिंग कराई। वहां स्थानीय लोगों को अपने घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिवार के आठ सदस्यों को सैंपल लेेने के लिए जिला मुख्यालय भेजा। दूसरी ओर रैंडम चेकिंग के तहत 10 लोगों को सैंपल लेने के लिए मुख्यालय भेजा गया। दिल्ली से सात, बिहार से तीन, केरल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से आए एक-एक प्रवासी को जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें