फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर पुलिसकर्मी कर रहे लापरवाही, सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने कहा, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर पुलिसकर्मी कुछ दिन चली सख्ती के बाद अब ढीले पड़ने लगे हैं। गोपनीय स्तर से कराई गई पड़ताल में कई स्थानों पर लापरवाही मिलने से एसपी खफा हैं। लापरवाही पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। सुधार नहीं होने की स्थिति में इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे तक पुलिस बल तैनात है। किसी को बेवजह घरों से बाहर न निकलने देने की हिदायत दी गई है। वाहनों का प्रवेश भी अति आवश्यक काम के अलावा मना किया गया है। शुरुआत में तो पुलिस ने लाठी फटकार कर सख्ती की, लेकिन लॉकडाउन का समय बढ़ने के साथ ही पुलिस ढीली दिख रही है। लॉकडाउन का उतना असर, अब नहीं दिखता, जितना लॉकडाउन पार्ट-एक में दिख रहा था। पुलिस की मुस्तैदी परखने के लिए एसपी अभिषेक दीक्षित ने गोपनीय टीम लगाकर इसकी जांच कराई। इसमें कई प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी राहगीरों से रोकटोक करने के बजाए आपस में ही बातचीत करने में व्यस्त मिले। कोई मोबाइल चला रहा था, तो कोई बातचीत में मशगूल दिखा। पुलिस कर्मी आने-जाने वाले लोगों को देखकर अपनी निगाह फेर रहे थे। इनकी इस हरकत को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुधार न होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एडीएम वित्त अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र ने शुक्रवार देर शाम बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस मुस्तैदी की हकीकत जानी। कस्बे में पुलिसकर्मी न मिलने पर इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा का जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें