फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन किट से 63 साल का बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर वह अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के रहने वाले एक 63 वर्षीय बुजुर्ग सोमवार शाम को गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अपने बेटे के साथ इलाज कराने के लिए पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज करने से पहले एंटीजन किट से उसकी कोरोना जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में खलबली मच गई। अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी। लेकिन टीम के आने से पहले ही संक्रमित बुजुर्ग अपने बेटे के साथ अस्पताल कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने के बाद टीम ने अस्पताल कर्मचारियों से संक्रमित बुजुर्ग की जानकारी ली और उसके बाद टीम उसकी तलाश में जुट गई है। एसीएमओ डॉ सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है संक्रमित अमरिया क्षेत्र का रहने वाला है। अमरिया की टीम को संक्रमित की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें