फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोरोना संक्रमितों ने जीती जंग, ठीक होने वालों ने लगाया अर्द्धशतक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक ही दिन में 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की आई तो पहले से संक्रमित चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई। इसके बाद चारों लोगों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन

अमरिया के पंसोली गांव में चार जून को दिल्ली से आए दो प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। बिलसंडा के मीरपुर बिलासपुर का रहने वाला युवक 31 मई को गुजरात से आया था। सैंपल लेने के बाद चार जून को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बरखेड़ा के जिरौनिया गांव में दिल्ली से आया एक युवक पांच जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। पत्नी और बेटा उससे संक्रमित होने पाए गए थे। इन सभी का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 12 बजे आई जांच रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमित निगेटिव पाए गए। हालांकि जिरौनिया गांव के संक्रमित के पत्नी और बेटा अब भी कोविड अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
चार कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हेें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चारों मरीज सात दिनों तक घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें