फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीते दो संक्रमितों के परिजन की रिपोर्ट भी आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना से जंग जीतने के बाद एक दिन पूर्व घर लौटे दौलतपुर हीरा और संडई गांव के दो कोरोना संक्रमितों के परिवार वालों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को घर भेज दिया गया है। अब ये लोग 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। गांवों में एहतियात के तौर पर सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र के दौलतपुर हीरा गांव निवासी मोहम्मद उमर 15 मई को दिल्ली से लौटा था। कोरोना जांच किए जाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिवार में पत्नी, दो बच्चे एक भाई, सात अन्य संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। ये सभी अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किए गए थे। माधोटांडा के संडई गांव के रहने वाले हरिओम आठ मई को मुंबई से वापस आए थे। 13 मई को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। हरिओम के परिवार में दो बच्चों समेत सात लोगों की सैंपलिंग की गई थी। ये सातों लोग सीएचसी माधोटांडा में क्वारंटीन किए गए थे।
दो दिन पहले इन दोनों संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद सोमवार को दोनों घर पहुंच गए थे। इनके घर पहुंचने के बाद परिवार में दूसरी खुशी की खबर पहुंची है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि ठीक हो चुके दोनों संक्रमितों के परिजन और संपर्क में आने वाले कुल 18 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। ये भी निगेटिव निकले। अब इन्हें भी घर भेज दिया है। 14 दिन तक सभी को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

फिर भी दोनों गांव अभी कंटेन्मेंट जोन बने रहेंगे
पीलीभीत। संडई और दौलतपुर हीरा गांव के दो कोरोना संक्रमित ठीक होने और उनके परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बावजूद दोनों गांव अभी कंटेन्मेंट जोन ही रहेंगे। इन गांवों के कंटेन्मेंट जोन को खत्म करने पर विचार तो चल रहा है, मगर अभी कोई जल्दबाजी अफसर नहीं करेंगे। इसलिए संडई के ग्रामीणों को आठ दिन और दौलतपुर हीरा के ग्रामीणों को 12 दिन कंटेन्मेंट जोन में ही रहना होगा।
इन गांवों के कोरोना संक्रमित दो मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिनों तक घर में रहने की सलाह दी गई है। पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन 21 दिनो के लिए किया जाता है। इसलिए कुछ दिन अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पंन्न न हो।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें