फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के शक में परिवार के लोगों ने युवक को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोरोना के शक में मोहल्ला महेंद्रनगर के एक युवक को बुधवार सुबह परिवार वालों ने घर के बाहर निकाल दिया। फिर युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन कोरोना का शोर सुनकर कोई भी आगे नहीं आया। पीपीई किट न होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी पीछे हट गए। फिर इंतजामों के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि युवक सात दिन पहले मुंबई से लौटकर आया था। उसकी सैंपलिंग कराई जा चुकी है। तीन दिन पहले युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवक घर पर अपने परिजन संग रह रहा था। उसके मानसिक मंदित होने की भी जानकारी मिली है। खांसी आने पर परिवार वाले घबरा गए और कोरोना के शक में युवक को घर के बाहर निकाल दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें