फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में टूटा पानी के टैंक का पाइप, ठीक करने से डरते रहे प्लंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड अस्पताल में पानी के टैंक का पाइप टूटने की वजह से शौचालयों में पानी की दिक्कत आने लगी। जानकारी मिलने के बाद जब प्लंबर को बुलाया गया तो उसने कोविड अस्पताल के अंदर जाने से मना कर दिया। देर शाम तक पाइप ठीक कराने के लिए अस्पताल की टीम दौड़ती रही। देर शाम किसी तरह प्लंबर को विश्वास में लेकर पाइप ठीक कराया जा सका।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाया गया है। शनिवार को बंदरों ने छत पर रखे पानी के टैंक का पाइप तोड़ दिया। इसके बाद टैंक में भरा पानी बहने लगा। टैंक में पानी न होने से शौचालय जाने वाले मरीजों को दिक्कत आई। जानकारी मिलने के बाद जब आयुर्वेदिक कॉलेज के अधिकारियों ने उसे ठीक करने के लिए एक प्लंबर को बुलाया तो उसने आयुर्वेदिक कॉलेज पहुंचने के बाद कोविड अस्पताल के अंदर जाने से मना कर दिया। स्टाफ दिन भर प्लंबर तलाशता रहा। देर शाम अधिकारियों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा। तब टैंक का पाइप ठीक हो पाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि प्लंबर बुलाकर पाइप ठीक करा दिया गया है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें