फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: शापिंग मॉल, होटल, ढाबा, सैलून दो अप्रैल तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना को लेकर सरकार से लेकर समूचा तंत्र अलर्ट मोड में है। शासन ने जिले के शॉपिंग माल, होटल-ढाबा, रेस्टोरेंट, बार, सैलून, ब्यूटी पॉर्लर, बैंक्वेटहाल को दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शासनादेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में डीएम ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के साथ ही बसों का संचालन रहेगा बंद
जनता कर्फ्यू के दौरान परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा रविवार को सुबह नौ बजे से रात्रि दस बजे तक बंद रहेगी। एआरएम विजय गंगवार ने बताया कि रविवार को सभी 106 बसों को संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा शनिवार रात्रि 12 बजे से सभी ट्रेनें भी बंद रहेंगी। हालांकि शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें