फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 कोविड अस्पताल में आठ की मौत, एसडीएम कलीनगर समेत 131 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोविड अस्पताल में एक 25 साल की युवती समेत आठ लोगों की कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी होने के बाद परिवार वालों के साथ एंबुलेंस से शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया था। इसके अलावा एसडीएम कलीनगर समेत और बरखेड़ा सीएचसी के एमओआईसी समेत 131 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को ट्रेस कर उन्हें कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 158 हो गई है, जबकि सक्रिय संक्रमित 1740 हो गए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर करोड़ गांव निवासी 25 वर्षीय युवती की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार दोपहर को उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पूरनपुर के घुंघचाई की रहने वाली 40 वर्षीय महिला 29 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह सात बजे उसकी कोरोना से मौत हो गई। शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी 45 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई। वहीं निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय बुजुर्ग की 27 अप्रैल को परिवार वालों ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार दोपहर उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बरखेड़ा कस्बा के रहने वाली 35 वर्षीय महिला, शहर के लोहा मंडी की रहने वाली एक महिला, नकटादाना चौराहा के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग और पूरनपुर के गांव कुराईया के रहने वाले 38 वर्षीय युवक की एल-2 कोविड अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से शवों को सीधे अंतिम संस्कार के लिए भिजवा दिया। जहां कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया।
इन जगहों पर संक्रमित मिले
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में कलीनगर एसडीएम और बरखेड़ा एमओआईसी कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा जांच रिपोर्ट में माधोटांडा थाने और न्यूरिया थाने में तैनात दो सिपाही भी संक्रमित मिले। शहर के विभिन्न मोहल्ले और कॉलोनियों में 30, पूरनपुर में सात, मरौरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में 18, ललौरीखेड़ा में छह, बीसलपुर में 33, बिलसंडा में 10, बरखेड़ा में पांच, अमरिया में सात कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा बॉर्डर और रेलवे जंक्शन और रोडवेज पर हो रही सैंपलिंग में 14 संक्रमित सामने आए। सभी को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही अंतिम संस्कार कराया है। संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद लक्षण के आधार पर उन्हें होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें