फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत, 219 संक्रमित

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुगड़ी में सैनिटाइजेशन करता पालिका कर्मी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 24 घंटे के भीतर बिलसंडा सीएचसी पर एंटीजन किट से पॉजिटिव निकली एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 219 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में मृतकों की संख्या 93 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4884 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस की संख्या 549 हो गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र बमरोली गांव निवासी 52 वर्षीय महिला लंबे समय बीमार थी। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने कस्बे के एक डॉक्टर को दिखाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। फिर परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए। जहां तीन डॉक्टरों ने इलाज के बाद वापस घर भेज दिया। बुधवार को हालत बिगडने पर परिवार वाले सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उनकी एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें वह पॉजिटिव निकली। उन्हें कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही थी कि तभी उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई। मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक ने मामले की सूचना सीएमओ को देने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया। साथ ही परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग की गई। इसके अलावा मंगलवार देर रात 12 बजे आई जांच रिपोर्ट में सुनगढ़ी, पकड़ियां नौगवां, एकता नगर, मुधवन कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, मोहतिशम खां, मैकूलाल अस्पताल समेत विभिन्न इलाकों में 75, अमरिया में पांच, बरखेड़ा में 25, बिलसंडा में 17, बीसलपुर में 29, मरौरी में 9, ललौरीखेड़ा में 19 और बाहरी इलाकों से ट्रेसिंग में फंसे 21 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को एंटीजन किट से हुई जांच में 12 यात्री रेलवे स्टेशन, पूरनपुर में छह, बीसलपुर में पांच, बिलसंडज्ञ में चार, रोडवेज पर चार और शहर में चार में संक्रमित निकले हैं। पूरे दिन चली सैंपलिंग में 219 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कराया कर उनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें