फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन दरगाह से आए तीन और लोग, बिना सूचना दिए छिपे थे घरों में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह से वापस आने वाले एक युवक की पहचान होने के बाद सोमवार को उसके घर में ही तीन और लोग छिपे पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से तीनों की स्क्रीनिंग कर सभी को क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे चार अन्य लोगों को भी क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। सभी के सैंपल लेने के बाद जांच को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर रविवार को निजामुद्दीन दरगाह से वापस आने वाले एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रेस किया था। युवक का सैंपल भेजा गया है। इधर सोमवार को सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को खुफिया विभाग से जानकारी मिली कि शहर के मोहल्ला पकड़िया में तीन ौर लोग निजामुद्दीन दरगाह से लौटे हैं। ये सभी 20 से 22 मार्च के बीच आए थे। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। शहरी क्षेत्र के के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह टीम के साथ मोहल्ला पकड़िया पहुंचे। टीम ने पुलिस के सहयोग से तीनों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद तीनों को 108 एंबुलेंस से पुराने अस्पताल ले जाया गया और वहां बने क्वारंटीन वार्ड में ठहराकर उनके खून के नमूने लेकर जांच को भेजे। इसके अलावा टीम ने दिल्ली से ही लौटे मोहल्ला फीलखाना और मोहल्ला डालचंद्र में रहने वाले चार लोगों की स्क्रीनिंग की। चारों लोगों के सैंपल लेने के बाद उन्हें भी क्वारंटीन वार्ड में ठहराया है, उनके भी खून के नमूने जांच को गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को कुछ लोगों के बाहर से आने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम को भेजा गया था। इसमें तीन लोग निजामुद्दीन दरगाह और चार दिल्ली की अन्य जगहों से लौटे हैं। सभी को सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई पड़ताल
विदेश से आए-309
क्वारंटीन में निगरानी पूरी-110
क्वारंटीन में चल रही निगरानी-197
अब तक पाए पॉजिटिव केस-02
अन्य प्रांत और जनपदों से आए-7581
अब तक भेजे गए सैंपल-25
पॉजिटिव केस-02
निगेटिव केस-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें