फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। मुरादाबाद के बाद पहले चरण के तीसरे सत्र में कोरोना टीकाकरण के बाद दूसरी मौत का मामला पीलीभीत से सामने आया है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की टीका लगने के कुछ घंटे बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। हालांकि मृतक पहले से हार्ट का मरीज था। उसकी तीन साल से बरेली के अस्पातल से इलाज चल रहा था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हार्ट की बीमारी को ही मौत की वजह बता रहा है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल टीकाकरण के बाद हुई मौत से खलबली मची रही।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के बाद मुरादाबाद के वार्ड व्याय 46 वर्षीय महिपाल सिंह की 16 जनवरी को मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब पहले चरण के तीसरे सत्र में हुए टीकाकरण में जलपद के अमरिया ब्लॉक में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 55 वर्षीय प्रताप राम की मौत का मामला सामने आया है। रामप्रताप को बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर टीका लगाया गया था। इसके बाद वह स्वस्थ थे और फिर घर भेज दिए गए थे। शाम करीब पांच बजे वह घर पहुंचे। उस वक्त उनकी तबीयत ठीक थी। एक अन्य साथी भी संग घर आया था। उससे बातचीत करते रहे। करीब आधे घंटे के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर परिवार वाले घबरा गए। आनन-फानन में कस्बा अमरिया के एक निजी डॉक्टर को घर बुलाकर दिखवाया गया। उसने मृत घोषित कर दिया। मगर परिवार वाले जिंदा होने की उम्मीद में अमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। मृतक हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे। तीन साल से उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। अब उनकी टीकाकरण के चंद घंटे बाद हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। बार-बार गश खाकर गिरते रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल प्रशासन भी अभी इस मामले में बीमारी को ही वजह मान रहा है।
कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद मरने वाले प्रतापराम पहले से हार्ट के मरीज थे। परिवार वालों से बातचीत में पता लगा कि उन्हें 27 जून 2017 को स्टेंट भी डाला गया था। तीन साल से बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। टीकाकरण के कई घंटे बाद तक वह स्वस्थ रहे थे। अभी टीकाकरण को वजह कहना गलत होगा। - डॉ.सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पूर्वान्ह 11.35 बजे टीका लगा था। इसके बाद से उसे कई घंटे तक कोई परेशानी नहीं हुई थी। कई सालों से उसका हार्ट का इलाज चलने की बात निकलकर आई है। प्रथम दृष्टया हार्ट की बीमारी ही मौत की वजह प्रतीत हो रही है। फिलहाल गंभीरता से लेते हुए रात में पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। वैक्सीन पर सवाल उठाना गलत है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें