फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन

Fri, 03 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शिक्षक संगठनों के बहिष्कार के चलते धीमी गति से चल रहा है। इधर, शुक्रवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। डीआईओएस जेके वर्मा ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों में जाकर परीक्षकों द्वारा किए जा रहे मूल्यांकन कार्य को परखा। उन्होंने दोनों केंद्रों के उप नियंत्रकों को मूल्यांकन केंद्र में तेजी लाने के निर्देश दिए। इधर ड्रमंड कॉलेज के उप नियंत्रक रामपाल सिंह ने बताया कि केंद्र में शुक्रवार को 161 परीक्षकों द्वारा 2713 कॉपियां जांची गई है। जीजीआईसी की उप नियंत्रक अनीता सिंह ने बताया कि केंद्र में तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन किया गया है। यह कार्य 198 परीक्षकों द्वारा किया गया है। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। कुछ शिक्षक संगठन मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया धरना
लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा, प्रधानाचार्य परिषद का मूल्यांकन बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। बहिष्कार में शामिल शिक्षक नेताओं व शिक्षकों ने शुक्रवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर धरना दिया। सभा में शिक्षक नेताओं ने मांगों का निस्तारण न होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, जगदीश बाथम, रामेश्वर प्रसाद गंगवार, प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक हबीब अहमद, जिलामंत्री अखलाक हसन खां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, करुणा शंकर शुक्ला, नरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, गायत्री प्रकाश, वीरेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें