फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हुई गेहूं की 1500 क्विंटल की आवक

Fri, 03 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से गेहूं की कटाई में तेजी आ जाती है लेकिन इस बार मौसम में बार बार बदलाव के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को अच्छी धूप के कारण शुक्रवार को गेहूं की कटाई में तेजी आने की उम्मीद थी लेकिन सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण कटाई नहीं हो सकी। इसके चलते शुक्रवार को मंडी में मात्र 1500 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। गेहूं की कम आवक होने के बावजूद मंडी में काफी चहल पहल और व्यापारी गेहूं खरीदने को किसानों की ढेरियों पर पहुंचे। मंडी में पहुंचे गेहूं की नीलामी से हुई बिक्री में गेहूं की नमी के अनुसार 1200 रुपये से 1350 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को मिले। वहीं जहानबाद क्षेत्र से पहुंचे एक किसान का गेहूं 1430 रुपये तक खरीदा गया। वहीं दूसरी तरफ सरकारी क्रय केंद्रों पर छुट्टी के कारण दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन नमी के कारण अभी किसानों को पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान असुविधा से बचने के लिए सूखा गेहूं लेकर आएं।
मनीष सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें