फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 64 परीक्षा केंद्रों पर पहुंची काॅपियां, प्रवेश पत्र का वितरण शुरू

Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा जिले में 70 केंद्रों पर कराई जाएंगी। जिले के विभागीय जिम्मेदार और स्कूल-कालेज परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। बोर्ड से आई काॅपियों को अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। प्रवेश पत्र वितरण भी शुरू हो गया है। कंट्रोल रूम पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का उठान किया जा रहा है। अब तक 64 परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। चार केंद्रों के जिम्मेदार अब तक कॉपियां लेने नहीं पहुंचे हैं। इसमें गभिया सहराई के इंटर कॉलेज, एआरएम बीसलपुर, जुगराज पुर के सेवाराम कॉलेज आदि केंद्रों को फोन कर कॉपियों का जल्द उठान कराने को कहा गया है। उधर, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम भी शुरू हो गया है। ड्यूटी भी लगा दी गई है।

हाईस्कूल में 1.15 लाख, इंटर के लिए आईं 93,284 कॉपियां
जिले में हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर करीब 42 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक लाख, 15 हजार 876 कॉपियां भेजी गई हैं। वहीं इंटर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए 93,284 कॉपियां आई हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में पहुंचने लगे प्रवेश पत्र
डीआईओएस कार्यालय से प्रवेेश पत्र का वितरण भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि जिले के करीब 50 फीसद कॉलेजों में प्रवेश पत्र पहुंच गए हैं। दो दिन में अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश पत्र पहुंच जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा की अन्य तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें