फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने माला रेंज में भी मचाया उत्पात, फेंसिंग तोड़ी

Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल के हाथियों ने बराही रेंज के बाद माला रेंज के जंगल में भी उत्पात मचाया। फेंसिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, जंगल से सटे इलाके में गेहूं की फसलों को रौंद दिया। मंगलवार को भी हाथी माला रेंज के जंगल में डेरा जमाए रहे। विभाग की ओर से हाथियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नेपाल से दो हाथी पीटीआर की बराही रेंज में पहुंच गए थे। हाथियों ने जंगल सीमा पर लगी जाल फेंसिंग को तोड़कर दो किसानों के खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसलों को भी रौंद दिया था। इसके बाद हाथी माला रेंज के जंगल की ओर निकल गए। दो दिन से हाथी जंगल में ही डेरा जमाए हैं। सोमवार रात हाथी माला रेंज के जंगल सीमा पर पहुंचे और फेंसिंग को तोड़ दिया। इसके बाद खेतों में घुसकर गेहूं की फसलों को भी रौंदा। जानकारी के बाद मंगलवार सुबह से ही माला रेंज की टीम निगरानी में जुटी रही। माला रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि हाथियों ने 50 मीटर फेंसिंग तोड़ दी। कुछ फसल को रौंदा। हाथियों की जंगल सीमा पर ही मौजूदगी बनी हुई है। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

रात में जंगल से बाहर निकलकर नुकसान पहुंचा रहे हाथी
नेपाली हाथी दिन भर जंगल में डेरा जमाए रहने के बाद रात को हलचल कर रहे हैं। जंगल से बाहर निकलने के लिए हाथी फेंसिंग को भी तोड़ रहे हैं। हाथियों की बढ़ती सक्रियता को देख विभाग के सामने निगरानी करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें