शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में ट्रक से उतारी जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां संवाद
- फोटो : 1
परीक्षा की तिथि के नजदीक आते ही तैयारियां तेज, दो दिन बाद शुरू होगा वितरण
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को राजकीय ड्रमंड कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कॉपियां पहुंच गई हैं। विभाग के अनुसार, करीब 70 फीसदी कॉपियां प्राप्त हो गई हैं। दो दिन बाद परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इसमें जिले में 69 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 41,821 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 23,241 और इंटरमीडिएट के 18,580 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी केंद्रों को सुरक्षा और सुचारू परीक्षा संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराई जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों से लेकर कॉपियों तक की सीसी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, परीक्षा शुरू होने से पूर्व कॉपियों के वितरण का कार्य पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए रोजाना करीब आठ से नौ केंद्रों पर कॉपियां भेजी जाएंगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि कॉपियां प्राप्त हो गई हैं। इससे नियमानुसार केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। संवाद