फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहकारी गन्ना समिति का 6.32 लाख रुपये का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध कमेटी की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए चार करोड़ 32 लाख 49 हजार 650 रुपये अनुमानित आय और चार करोड़ 26 लाख 17 हजार 650 रुपये व्यय सहित 6 लाख 32 हजार के अनुमानित लाभ का बजट पास किया गया। बैठक में समिति का 15 लाख रुपये की लागत से भव्य गेट के निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इसकी टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की बात कही गई।
विज्ञापन


प्रबंधक समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञाानी, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पार्वती देवी, सिपाही लाल, राज किशोर आदि संचालक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन प्रवीण शुक्ला ने किया। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें