कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने समारोह आयोजित कर बुजुर्गों को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बाद कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि समाज को सुदृढ़ और संगठित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
शहर के एक बारात घर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, बरेली के पूर्व मेयर सुभाष पटेल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद जैसवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शिवाजी शिशु निकेतन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री व अन्य अतिथियों ने 80 वर्ष की आयु से अधिक के वृद्ध गंगाराम, बाबू वीर सिंह, बिहारीलाल, हरनामवती, शांतिदेवी, होरीलाल, पुत्तूलाल, राधेलाल, गिरीश चंद्र, रामभरोसे लाल का फूल मालाएं व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम अपने समाज और संगठन को आगे बढ़ाएं, लेकिन किसी अन्य समाज या संगठन से द्वेष भावना न रखें। बरेली के पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने समाज को संस्कारित करने और कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह ने किया। यहां अशोक गंगवार, डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. नरेश गंगवार, प्रकाशवीर, रमेश सिंह, प्रसेनजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुधीरपाल सिंह, विक्रम सिंह, आशीष जैसवार, अभय कुमार सिंह, अमित सिंह, स्पर्श सिंह, प्रियंक कुमार, आकर्ष सुरजीत, आमोद कुमार, संदीप सिंह, संजीव सिंह, देवेंद्र सिंह, शशिकांत कटियार, मनोज कुमार, छवि, सलोनी, अंजली, इशिता, सृष्टि, दिशु शुक्ला, अमोध सहित कई लोग मौजूद रहे।