गांव टेहरी में एक किशोरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा है।
गांव टेहरी निवासी नन्हेलाल ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री नीतू शनिवार शाम गांव की कुछ अन्य लड़कियों के साथ कटना नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ की लड़कियों ने घर आकर जानकारी दी तो घरवालों मौके पर पहुंचे और नदी में नीतू की तलाश शुरू की, देर रात तक तलाशने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो घरवाले लौट आए। रविवार सुबह उन्होंने फिर नदी में नीतू की तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद ही नीतू का शव मिल गया। लाश घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोपहर में नीतू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।