फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई छोड़ सड़कों पर उतरीं रसोइयां

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंदोलन - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 नवीनीकरण के नाम पर हो रहे शोषण के खिलाफ जिले भर की रसोइयों ने सड़कों पर उतरकर जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और नेहरू पार्क में अनिश्वितकालीन धरना शुरू किया। 
विज्ञापन

रसोइया महिला जागृति मंच के बैनर तले बुधवार सुबह करीब दस बजे जिले भर की तमाम रसोइयां रामलीला मैदान पर एकत्र हुईं। यहां से रसोइयां जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करती हुई डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंची। यहां रसोइयों ने हो रहे शोषण के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंच के मंडलीय संरक्षक मुरलीधर कश्यप के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। ज्ञापन के बाद रसोइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर नेहरू पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में मंडलीय संरक्षक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। नवीनीकरण के नाम पर शोषण जारी है। शिकायत के बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। यदि रसोइयों की ज्वलंत समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का बहिष्कार किया जाएगा। धरनास्थल पर लंबित मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष सुशीला देवी, जिला महामंत्री चंद्रकिरण, गंगादेवी, चंपादेवी, रेशमा, मीनादेवी, मीनाक्षी, नन्हींदेवी, जशोदादेवी, नत्थोदेवी, प्रेमवती समेत तमाम रसोइया शामिल रहीं। 
विज्ञापन

00
यह हैं प्रमुख मांगे
- प्रतिवर्ष होने वाले नवीनीकरण पर रोक लगे
- अनुभव के आधार पर अनुमोदन कर नियमित सेवा प्रदान करें
- विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन सिर्फ कार्यरत रसोइयों से बनवाएं
- मानदेय कम से कम पांच हजार रुपए व बीमा सुविधा
- ब्लाक स्तर पर एक ही बैंक में खाता खुलवाकर मानदेय भिजवाएं
- शिक्षकों की भांति अवकाश की सुविधा
- शासकीय कर्मचारी का दर्जा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें