फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन 39 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक साथ 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद कंटेन्मेंट जोन की संख्या 39 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने छह नए इलाके कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में मिले कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से संक्रमित प्रवासियों के जो पांच परिजन संक्रमित हुए हैं, वे बीसलपुर में मढ़रा सुमन, पूरनपुर के सुखदासपुर और बिलसंडा के इलाबास गांव के हैं। ये गांव पहले से कंटेन्मेंट जोन बने हुए है। बुधवार तक कुल 31 कंटेन्मेंट जोन थे। उसके बाद शहर का मोहल्ला फीलखाना और मलेरिया विभाग का कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद 33 कंटेन्मेंट जोन हो गए थे। स्वास्थ्य टीमें इन इलाकों को सैनिटाइज करा रही थीं कि बृहस्पतिवार को छह जगह नए केस मिल गए। इसके बाद अमरिया के सखोला, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के रूपपुर कमालू, गजरौला कस्बा और बरखेड़ा कस्बे का वार्ड नंबर तीन और पिपरिया व दियोहना पट्टी गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि नए केस मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन बढ़ा दिए गए हैं। अब कंटेन्मेंट जोन की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें