पीलीभीत। शहर के उपभोक्ताओं को बिजली लाइन में फॉल्ट से तो राहत मिली, लेकिन कटौती की समस्या बरकरार रही। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले तीन दिनों से शहर में जगह-जगह फॉल्ट होने से हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही कई इलाकों में कटौती व अन्य छिटपुट समस्याओं से लोगों की आपूर्ति प्रभावित रही।
सोमवार को शहर के उपभोक्ताओं को फॉल्ट से निजात मिली, लेकिन कटौती होने से शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, सुरभि कॉलोनी, रामबिहार, तुलाराम, साहूकारा, आवास विकास सहित अन्य इलाकों में कटौती की समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को उपभोक्ताओं को राहत मिली। संवाद