फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से जूझे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लो-वोल्टेज और कटौती ने उपभोक्ताओं को खूब छकाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ऊर्जा निगम की टीम भी यहां-वहां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

गर्मी का शुरू होते ही शहर में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। विभागीय अफसर हर वर्ष बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन गर्मी में कटौती और फॉल्ट की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। मंगलवार को शहर के मोहल्ला नई बस्ती में वोल्टेज की समस्या रही। कभी हाई वोल्टेज तो कभी लो-वोल्टेज ने लोगों को परेशान किया। इसी मोहल्ले में कुएं वाली गली में फेस की समस्या ने लोगों परेशान किया। वहीं, केजीएन टू में फेस की समस्या रही।
अग्रवाल सभा की ओर तकनीकी दिक्कत के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, तुलाराम, कुंवरगढ़, जाटों वाला चौराहा, सुरभि कॉलोनी, गोदावरी स्टेट, रामबिहार कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें