फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझे उपभोक्ता

Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार रात और बुधवार को कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को कटौती से जूझना पड़ा। कुछ मोहल्लों के उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11 बजे आयुर्वेदिक काॅलेज के पीछे और वल्लभनगर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी। मोहल्ला जोशी टोला में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। जामा मस्जिद के पास लो-वोल्टेज की शिकायत विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर दर्ज कराई गई। रात 12 बजे खकरा में लो-वोल्टेज की समस्या रही। कांशीराम फीडर की आपूर्ति भी करीब एक घंटे तक बाधित रही। बाजार गेट साहूकारा के उपभोक्ताओं को भी एक घंटे से अधिक समय तक कटौती की मार झेलनी पड़ी। बुधवार दिन में भी कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कुछ स्थानों पर लो-वोल्टेज की समस्या भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें