फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक साल से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
न्यूरिया-महोफ रोड पर गफरुद्दीन चौराहे के पास अधूरे हिस्से में सड़क निर्माण से पहले सड़क से उखड़
विज्ञापन
न्यूरिया-महोफ रोड पर गफरुद्दीन चौराहे के पास हो रहा काम, बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

न्यूरिया। न्यूरिया-महोफ रोड पर गफरुद्दीन चौराहे के पास करीब एक साल से अधूरे पड़े सड़क के हिस्से का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया। सड़क का निर्माण शुरू होने से दुकानदारों और राहगीरों ने राहत महसूस की है। नगर पंचायत की ओर से स्वीकृत धनराशि की शेष रकम मिलने के बाद 29 अगस्त से निर्माण शुरू कराने की बात कही गई थी। तय तिथि पर जेसीबी से अधूरे हिस्से को उखाड़कर समतल करने का काम शुरू कराया गया।
करीब एक वर्ष पहले सड़क निर्माण के दौरान नाली का निर्माण कराया गया था। इसके बाद गफरुद्दीन चौराहे के आगे और पीछे आरसीसी सड़क बना दी गई, लेकिन जफर की दुकान से मुनीम जी की दुकान के बीच का हिस्सा अधूरा रह गया था। सड़क का यह हिस्सा बीच में नीचा होने के कारण बारिश के दौरान पानी भर जाता था। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। दुकानों तक ग्राहकों के पहुंचने में भी दिक्कत होती थी। संवाद
विज्ञापन

-
जर्जर हिस्से से हादसे का भी खतरा
दुकानदारों के अनुसार, अधूरे और जर्जर हिस्से के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती थी। व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क का जर्जर हिस्सा हादसे का कारण भी बन सकता था। दुकानदार कई बार नगर पंचायत से अधूरे हिस्से का निर्माण पूरी कराने की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन

-
शेष बजट मिलने के बाद शुरू हुआ काम
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि में पहले केवल 25 प्रतिशत बजट मिला था। शेष धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार से अधूरे हिस्से में सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें