फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण न होने पर प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर-बंडा रोड का बेहद कश्ताहाल होने के बावजूद निर्माण शुरू न होने से लोगों में रोष है। इसके विरोध में एकत्र हुए राहगीरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जर्जर सड़क हादसों को दावत दे रही है। अगर सड़क का शीघ्र निर्माण शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रोड पूरनपुर से बंडा होते हुए मैगलगंज तक स्वीकृत है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया। निर्माण स्वीकृत होने को लेकर इसकी मरम्मत भी नहीं की जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से पूरनपुर-घुंघचाई तक बारह किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन को एक घंटा तक का समय लग रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिस जगह पर बस खाई में घुसी उसी जगह पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मैगलगंज हाईवे की मरम्मत या निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, रवींद्र सिंह, शेरसिंह, रजविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, पुत्तूलाल, पवन कुमार, वीर सिंह, भगवानदास, महेश, श्यामबाबू, बल्देव सिंह, गुरसेवक सिंह, प्रगट सिंह, प्रताप सिंह, हरीओम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें