फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तय समय में पूरा नहीं कराया सीएससी का निर्माण, तीन सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतोंं में पांच लाख रुपये से बनने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) का निर्माण तीन सचिवों ने अब तक पूरा नहीं कराया है। कई बार नोटिस के बाद भी वे रुचि नहीं ले रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस लापरवाही पर तीनों का कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में ही सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए पंचायत घरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए प्रति पंचायत पांच लाख रुपये जारी किए गए। शासन स्तर से समीक्षा के दौरान बीसलपुर ब्लॉक के तीन सचिवों की पंचायतों में इनका निर्माण पूरा नहीं होने पर चेतावनी दी गई।
जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सचिवों को कई बार चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी काम रफ्तार नहीं पकड सका। अब लापरवाही पर सचिव नरूद्दीन, संतोष कुमार और मुकेश राना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि सचिवों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें