फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी पर मंडराते खतरों से किया सचेत

Thu, 21 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शनी - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर लगी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को पृथ्वी पर मंडराते खतरों के प्रति सचेत किया गया। पोस्टर और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।  
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जागरूकता व्याख्यान, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम हुए। रिसोर्स पर्सन अजय शर्मा ने बताया कि आज पृथ्वी तमाम खतरों से घिरी है। विकास की अंधी दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का इतना दोहन किया जा रहा है कि पृथ्वी के अस्तित्व को संकट पैदा हो गया है। ओजोन परत में सेंध लग चुकी है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं का भी दौर तेजी से शुरू हो चुका है। सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। इस दौरान जागरूकता प्रदर्शनी में पृथ्वी, वैश्विक तापवृद्धि, पृथ्वी पर मंडराता संकट, सुरक्षा के उपाय आदि पर आधारित मॉडल और पोस्टर्स का प्रदर्शन किया गया। प्रश्रोत्तरी में सुनामी, ओजोन परत, आपदा, जैव विविधता, वायुमंडल, ऊर्जा संचालन आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में इलमा, कहकशां, वंश कुमार, पोस्टर प्रतियोगिता में रीतू, शिफा, फैज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने पृथ्वी संरक्षण के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें