फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह हजार उपभोक्ताओं के नहीं जोड़े गए कनेक्शन, अब जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छह हजार उपभोक्ताओं का बिजली बकाया बिल जमा नहीं हुआ है। विभागीय स्तर से अब इनके खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दौरान इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को शासन स्तर से काटा गया था लेकिन बकाया जमा न होने से इनके कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके।
विज्ञापन

जिले में करीब 3.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें शहर में करीब 67 हजार उपभोक्ता हैं। रिवैंप योजना के अंतर्गत जिले में स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिले के करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जोड़ा गया था। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद शासन स्तर से इसमें राहत दी गई। अब पहले की तरह उपभोक्ताओं के बिलों को निकाला जाएगा। हालांकि, स्मार्ट मीटर लगे होने के दौरान हर दिन जिले में करीब दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। अभी जिले के करीब छह हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी-तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। विभागीय अफसरों की ओर से इन्हें तीन बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन अब-तक बिजली बिल जमा नहीं किया। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। विभागीय स्तर से इन सभी उपभोक्ताओं को आरसी जारी की जाएगी। जिससे जल्द से जल्द बिल को जमा कराया जा सके। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दौरान उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गए थे। जिन्होंने रुपया जमा नहीं किया है। अब विभागीय स्तर से इन पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें