फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

Fri, 17 Apr 2015 12:18 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल पर रोक लगाने व किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर नेहरू पार्क में धरना दिया। वहीं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई और डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तमाम कांग्रेसी बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण लागू करने की कोशिश में है। किसानों की जमीनों को कब्जाने की साजिश को कांग्रेस नाकाम करके ही दम लेगी। इसके बाद कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण बिल पर रोक लगाने, प्रदेश के किसानों को सभी तरह की वसूली पर रोक लगाने, मृतक किसानों के परिवार वालों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रह्लाद पटेल, सैय्यद तौकीर अहमद, सैय्यद उरूज, आरिफ अंसारी, नत्थूलाल शर्मा,  रफीउल्ला, रेहाना परवीन, जमील सलमानी, कांती बहेलिया, ओमप्रकाश सिंह, रामचरन सोनकर, भगवान सिंह आदि शामिल रहे। इधर शहर कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली। रैली मधुबन कॉलानी से शुरू होकर गैस चौराहा, जयसंतरी मार्ग, नकटादाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में दैवीय आपदा पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने, डग्गामार वाहनों को संचालन बंद कराने, बिलसंडा में छात्र की मौत मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने, ओवरलोड  ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने, शहर में फागिंग कराने, गांधी स्टेडियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगवाने, महिला सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, मयंक शर्मा, इजहार मलिक, सूरज शर्मा, मोहम्मद हनीफ अंसारी, मयंक शर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र राठौर, आकाश सिंह, लल्लन वाजपेई, सचिन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें