फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

Fri, 17 Apr 2015 11:49 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण विधेयक और मदद के नाम पर किसानों के साथ मजाक करने के आरोप पर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा गया कि भूमि विधेयक कानून किसानों के खिलाफ है। इसका सीधा लाभ औद्योगिक घरानों को होगा।

ज्ञापन में बताया कि बारिश/ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान की भरपाई को दिए जा रहे मदद के नाम पर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों से सभी प्रकार की वसूली पर रोक लगाने, मृतक किसानों के परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने व कर्जा माफ कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में अखलाक अंसारी, विजयपाल विक्की, रमेश कुमार देवल, अनुज गंगवार, राजकुमार भारती, रामशंकर पांडेय, सिराजुद्दीन अंसारी, डालचंद, श्रीप्रकाश, डॉ. नीतू, सुशीला देवी, शंभूनाथ दीक्षित, अंशुमाली दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें